रायबरेली-इटौरा बुजुर्ग में दबंगों का दुस्साहस: महिला और उसकी सास के साथ गाली-गलौज वा की मारपीट

रायबरेली-इटौरा बुजुर्ग में दबंगों का दुस्साहस: महिला और उसकी सास के साथ गाली-गलौज वा की मारपीट

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र में एक एक महिला और उसकी सास समेत नन्द के साथ गाँव दबंग द्वारा बेवजह गाली गलौज और मारपीट पर आमादा होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
      कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गाँव की रहने वाली सीता देवी का आरोप है कि उनके ही गाँव के दो सगे भाई एक दिन पूर्व शाम को उन्हें बेवजह गाली गलौज दे रहे थे। विरोध करने पर लाठी डंडे व ईंट , पत्थर लेकर मारपीट करने के लिए दौड़े। बीच करने गई सास लप्पू देवी व नन्द आशा देवी को भी दोनों दबंग समेत उनका रिश्तेदार और एक अन्य युवक परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट पर उतर आए। महिला का कहना विपक्षी आएदिन उन्हें अनावश्यक गाली गलौज देते रहते हैं विरोध मारपीट करते हैं। पीड़िता सीता ने गुरुवार को मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। 
अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।