रायबरेली-लालगंज के गेगासों में 44 खाद्य पदार्थों के नमूनों की हुई जांच
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
लड्डू, चटनी व बरफी के नमूने फेल
सावन मास में कांवड़ यात्रा के रूटों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रशासन (एफएसडीए) की मोबाइल वैन घूमी। लालगंज के गेगासों में 44 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की।
इसमें लड्डू, चटनी व बरफी के नमूने फेल हो गए।
सावन मास के पहले सोमवार को एफएसडीए की टीम ने लालगंज, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन, बछरावां, महराजगंज के अलावा शहर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए पहुंची। कमियां मिलने पर दुकानदारों को चेताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मोबाइल वैन गाड़ी के साथ लालगंज व गेगासों क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पहुंची। रामदेवी, हिमांशू, किशन, हरिकिशोर, शिव प्रकाश, आशू गुप्ता, पुनीत कुमार, अभिषेक कुमार की दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की।
नमकीन, जलेबी, चाउमीन, पेड़ा, लड्डू, चटनी, समोसा, मीठा बताशा आदि 44 सैंपलों की जांच में लड्डू के दो, चटनी व बरफी के एक-एक नमूने फेल मिले। ग्राहकों को खाद्य सुरक्षा की गुणवत्ता जांचने के टिप्स दिए। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि सावन माहभर यह अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rexpress 