रायबरेली -कार में सवार व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को नवाबगंज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार किसान की मौत हो गई।जगतपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर जढ़ैया गांव निवासी बद्री विशाल द्विवेदी (60) खेती-बाड़ी करते थे।
शुक्रवार सुबह किसी काम से वह जिला मुख्यालय आए थे। काम निपटाने के बाद बद्री विशाल कार से घर लौट रहे थे। करीब 12 बजे नवाबगंज के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व कार से बद्री विशाल को बाहर निकाला। बद्री विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उनको सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में रोना-पिटना मचा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

rexpress 