रायबरेली में रोडवेज बस चालक की दबंगई का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
हाईवे पर बस चालक ने मां-बेटे को पीटा
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को रोडवेज बस के चालक ने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटे की जमकर धुनाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
आरोपी चालक कानपुर डिपो का बताया जा रहा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे बसाढ़ गांव निवासी कुलदीप कुमार यादव के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बाइक पर मां को बैठाकर शहर जा रहे थे। हाईवे पर बाबा ढाबा के पास प्रयागराज से रायबरेली की तरफ जा रही रोडवेज बस से बोतल से पानी उन पर फेंक दिया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इतनी सी बात पर चालक ने बस रोक दी। चालक बस में सवार अपने कुछ साथियों के साथ नीचे आकर उनके साथ गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर उन्हें और उनकी मां को लात-घूसों से पीट दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया। इसके बाद चालक बस लेकर चला गया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।

rexpress 