रायबरेली-ऊंचाहार में दबंग का दुस्साहस: किशोर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली-ऊंचाहार में दबंग का दुस्साहस: किशोर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
रायबरेली-ऊंचाहार में दबंग का दुस्साहस: किशोर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में एक शराबी का उत्पाद मचाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराबी ने एक किशोर को जान से मार देने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
       यह मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगश्री गांव का है। गाँव के रहने वाले रामसिंह दैनिक श्रमिक है। बुधवार गाँव का एक दबंग युवक उसके 14 वर्षीय बेटे के को बेवजह गाली गलौज देने लगा। बेटे जब भागकर घर  पहुंचा तो पीछे–पीछे उसके घर पहुंच गया और वहां गाली गलौज करने लगा। जब रामसिंह की पत्नी और बेटे ने दबंग को वहां से जाने को कहा तो वह मारपीट पर उतर आया। पीड़ित रामसिंह का आरोप है कि दबंग युवक उसके बेटे को रास्ते में आते जाते गाली गलौज देता है और जान से मार देने की धमकी देता है। पीड़ित ने किसी अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।