रायबरेली-ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप,किया शिकायत

रायबरेली-ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप,किया शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

दिशा बैठक को लेकर मचा बवाल

रायबरेली में सांसद राहुल गांधी के आगमन पर आयोजित दिशा की बैठक इस बार विवादों में घिर गई। बैठक को लेकर लालगंज ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  शिवानी सिंह का आरोप उन्हें दिशा की बैठक में आमंत्रण पत्र दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें बैठक स्थल पर प्रवेश से रोक दिया। यह सीधा-सीधा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। शिवानी सिंह ने इस घटना को लेकर नाराज़गी जताई और तत्काल जिलाधिकारी (DM) व पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपा।शिवानी सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और लालगंज की ब्लॉक प्रमुख भी हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की इस कार्यवाही से न केवल उनका अपमान हुआ बल्कि जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई है।। अब देखना होगा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए इस विवाद पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और शिकायत की जांच किस स्तर तक पहुँचती है।