रायबरेली-शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन चारों ओर मां के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

रायबरेली-शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन चारों ओर मां के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 
    

ऊंचाहार-रायबरेली - सोमवार से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो गया । नवरात्र के प्रथम दिन घर घर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित की गई । इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके पूजा अर्चना की।
      सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पहुंचे और स्नान दान के साथ देवी की पूजा की । स्नानार्थियों की भारी भीड़ के कारण गंगा तट पर मेले जैसा नजारा रहा । क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर ज्वाला देवी में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और देवी दर्शन करके पुण्य लाभ अर्जित किया । इनके अलावा घर घर कलश स्थापना के लोग नवदुर्गा का व्रत शुरू हुआ । बड़ी संख्या में व्रती नौ दिन तक उपवास रखकर आदि शक्ति की पूजा करेंगे । शारदीय नवरात्र पर पूरे क्षेत्र में कुल 118 दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। गांव गांव दुर्गा मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। दुर्गा पंडालों में सोमवार की सुबह विधिवत पूजा करके प्रतिमा स्थापित की गई।

ऊंचाहार में 12 दिवसीय मेले का आरंभ 

सोमवार को ऊंचाहार के रामलीला मैदान में 12 दिवसीय मेले का आरंभ हुआ । यहां पर दस दिनों तक मेले के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा । जिसकी शुरुआत सोमवार रात से हो गई है। यही नहीं दशहरा की शाम को यहां राम रावण का युद्ध होगा और रात में रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन होगा । अगले दिन एकादशी को विशाल दंगल होगा । जिसमें देश के विभिन्न भागों से पहलवान आएंगे