रायबरेली-ऊंचाहार नगर में नाला निर्माण में अनियमितता कि शिकायत पर नायब तहसीलदार नें की जांच,,,

रायबरेली-ऊंचाहार नगर में नाला निर्माण में अनियमितता कि शिकायत पर नायब तहसीलदार नें की जांच,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-नगर के वार्ड नंबर 4 के सभासद राज गुप्ता ने तहसील मुख्यालय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस शिकायत कर नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, वार्ड नंबर 2 कलवारन टोला में जोकू लाल के मकान से जमील मनिहार के मकान तक बने कवर्ड नाले में कई अनियमितताएं हैं।
सभासद ने आरोप लगाया कि नाले के बेड में पीसीसी नहीं की गई है। दीवारों की चुनाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं की गई है। एक तरफ की दीवार मात्र 4 इंच की चुनाई से बनाई गई है। प्लास्टर और पत्थरों का उपयोग भी मानक के अनुरूप नहीं किया गया है।
राज गुप्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत 30 जून 2025 को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ऊंचाहार से भी की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि किसी दूसरे विभाग से इन कवर्ड नालों की स्थल जांच कराई जाए।
शिकायत के बाद गुरुवार को नायब तहसीलदार शम्भू शरण पांडेय ने अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ता सभासद राज गुप्ता के बयान भी दर्ज किए।
नायब तहसीलदार शम्भू शरण पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौके की जांच की गई है। वे जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि जांच रिपोर्ट के बाद जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।