18 साल पहले टीवी से शुरू किया था करियर, छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक, रिद्धि डोगरा का सफर

18 साल पहले टीवी से शुरू किया था करियर, छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक, रिद्धि डोगरा का सफर

-:विज्ञापन:-

डोगरा बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, उन्होंने 18 साल इंडस्ट्री में काम करते हुए टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया में भी खास पहचान बनाई हैं. हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत नहीं की थी.

रिद्धि ने शुरुआत में इंडस्ट्री में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया था. साथ ही वो प्रोफेशनल डांसर भी हैं. उन्होंने शामक डावर डांस इंस्टीट्यूट का भी हिस्सा थी और वहां की टैलेंटेड डांसर भी थीं.

हालांकि, स्क्रीन पर एक्ट्रेस ने साल 2007 में टीवी सीरियल 'झूमे रे जिया से' अपने नए सफर की शुरुआत की. इसके बाद से उन्होंने छोटे पर्दे पर काफी काम किया और घर-घर में नाम बनाया. टीवी में उनका नाम काफी बड़ा हो गया.

टीवी सीरियल के अलावा रिद्धि ने कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं. टीवी में अपना नाम कमाने के बाद उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, उन्होंने असुर, बदतमीज दिल और असुर 2 जैसी सीरीज में काम किया है.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस शाहरुख खान की 'जवान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आईं, जो सुपरस्टार हैं. हालांकि, टीवी से फिल्मों तक का उनका ये सफर काफी चुनौतियों भरा रहा है.

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी. साल 2019 में रिद्धि और उनके पति राकेश बापट में तलाक हो गया, ये खबर सभी के लिए काफी हैरान करने वाली थी.