रायबरेली- पूरे होते वादे:अरखा स्थित नाले की सफाई सुरू, जितेंद्र बहादुर सिंह नें कार्य का कराया सुभ आरम्भ,,,,

रायबरेली- पूरे होते वादे:अरखा स्थित नाले की सफाई सुरू, जितेंद्र बहादुर सिंह नें कार्य का कराया सुभ आरम्भ,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा किए गए विकास के वादे की नीव पड़ने के बाद अब पूरा होने लगा है। ग्रामीणों से किए गए नाला सफाई और निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है
           क्षेत्र के अरखा स्थित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने गाँव में करोड़ों रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। जिसकी पहली झलक देखने के बाद गुरुवार को अरखा क्षेत्र के भीम का पुरवा से अरखा प्लाई फैक्ट्री तक बंद पड़े नाला की सफाई  शुरू हो गई है। यह नाला इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है कि इस नाला से बारिश का पानी न निकलने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न होकर नष्ट हो सकती है। इसके लिए नाला से जल निकास आवश्यक होता है।  इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह, सालू चौरसिया, धीरज सोनकर, शिवमंगल मिश्रा, देश बाबू तिवारी, मो हसनैन, राकेश कुमार मिश्रा, रजीत पासी, राधेश्याम पाल, कृष्णचंद पासी, मास्टर सुरेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे और उन्होंने जनता की ओर से विधायक मनोज कुमार पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।