रायबरेली-दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु शिविर का हुआ आयोजन,,,

रायबरेली-दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु शिविर का हुआ आयोजन,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



सलोन-रायबरेली- दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा इकाई द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डॉ. एम. पी. सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. नीलम सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. योगेन्द्र सिंह मनोचिकित्सक डॉ. विवेक द्विवेदी नाक कान गला रोग विशेषज्ञ व रूबी चौधरी सहायक ऑडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। चिकित्सीय टीम द्वारा परिषदीय विद्यालयों के भिन्न - भिन्न अक्षमताओं से ग्रसित दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगतावर परीक्षण किया गया शिविर में कुल 40 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया कैम्प की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सलोन सुधा वर्मा ने किया व शिविर का व्यवस्थापन व संचालन विशेष शिक्षक राकेश कुमार सिंह व शिवनंदन वर्मा द्वारा किया गया।शिविर को संपन्न कराने में विशेष शिक्षक बृजेश यादव आरती यादव फीजियोथेरेपिस्ट, चंद्रप्रकाश, राजेश मिश्रा, नन्हे यादव, रामलौटन आदि ने शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया