रायबरेली-पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन पर पूर्व विधायक ने दी सांत्वना

रायबरेली-पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन पर पूर्व विधायक ने दी सांत्वना

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता की धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह ने उनके घर पहुंचकर दुःख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी ।
    ज्ञात हो कि पूर्व चेयरमैन की पत्नी का सोमवार की रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था । इस सूचना पर मंगलवार की शाम को उनके घर पहुंचे पूर्व विधायक ने इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की । उन्होंने कहा कि पूरा ऊंचाहार उनके परिवार जैसा है , यहां के हर व्यक्ति के साथ मै हमेशा खड़ा रहा हूं । नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के परिवार पर आज दुःख का पहाड़ टूटा है , मै दुख की इस घड़ी ने इनके पूरे परिवार के साथ हूं और ईश्वर से मृत आत्मा की मुक्ति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं । इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रिंकू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे ।