रायबरेली-आबकारी विभाग की बड़ी करवाई,चार अभियोग पंजीकृत

रायबरेली-आबकारी विभाग की बड़ी करवाई,चार अभियोग पंजीकृत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

60 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, तीन सौ किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

रायबरेली-   जिला आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग ने थाना गुरबख्शगंज के  अंतर्गत ग्राम घाटमपुर , गम्भीरपुर, बरुवा एवं थाना बछरावा के अंतर्गत ग्राम कन्नावा, खैरानी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की बड़ी कार्यवाही की।
  टीम द्वारा  दबिश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग  300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराते हुए चार अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये।

  जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।