रायबरेली- झटका तार के चपेट में आने से बकरी की मौत,की शिकायत

रायबरेली- झटका तार के चपेट में आने से बकरी की मौत,की शिकायत

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती बकरी की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बकरी चराने गई महिला ने खेत मालिक पर जानबूझकर करंट लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।यह घटना शुक्रवार दोपहर पट्टी रहस कैथवल गांव की निवासी गोमती सरोज के साथ हुई। गोमती अपनी बकरियों को गांव से कुछ दूरी पर चराने गई थीं। इसी दौरान उनकी एक गर्भवती बकरी पड़ोसी गांव दलापुर के एक व्यक्ति के खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पीड़िता गोमती सरोज ने बताया कि खेत मालिक ने जानबूझकर अपने खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाकर करंट प्रवाहित किया था। जब उन्होंने खेत मालिक से इस बारे में शिकायत की, तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।गोमती सरोज ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। उन्होंने खेत मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।