रायबरेली-नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे पेट्रोल पंप संचालक,देखिए कहा कि है तस्वीर

रायबरेली-नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे पेट्रोल पंप संचालक,देखिए कहा कि है तस्वीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

प्रतिबंध के बावजूद बोतलों में मिल रहा है पेट्रोल, हादसे की आशंका

रायबरेली। जिले में पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राहकों को खुलेआम बोतलों में पेट्रोल दिया जा रहा है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी

सरकार और तेल कंपनियों की ओर से साफ निर्देश हैं कि किसी भी हालत में बोतलों, प्लास्टिक कंटेनरों या असुरक्षित साधनों में पेट्रोल बिक्री नहीं की जाएगी। इसके बावजूद पंप संचालक खुलेआम नियमों को दरकिनार कर ग्राहकों को पेट्रोल उपलब्ध करा रहे हैं।

हादसे को न्योता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोतलों में पेट्रोल भरकर ले जाना बेहद खतरनाक है। जरा सी चिंगारी या लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह की मनमानी से लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

प्रशासन पर सवाल

वायरल वीडियो के बाद अब जिला प्रशासन और संबंधित तेल कंपनी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतनी सख्ती के बावजूद पंप संचालक नियमों का उल्लंघन कैसे कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।