रायबरेली-शारदीय नवरात्रि पर गंगा घाट में उमड़ी श्रद्धा , श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रायबरेली-शारदीय नवरात्रि पर गंगा घाट में उमड़ी श्रद्धा , श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- शारदीय नवरात्र पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान दान कर कल्याण की कामना की। भक्तों ने घाट स्थित देवी मां दुर्गा की पूजा आराधना की और शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया। भोर से गोकना घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही गंगा घाट हर हर गंगे की उदघोष व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि के साथ गुंजायमान हो गया। भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की और कल्याण व मोक्ष की कामना की। इसके पहले मां गंगा गोकर्ण जनसेवा कल्याण समिति के महासचिव व तीर्थपुरोहित पं. जितेन्द्र द्विवेदी की ओर से गंगा महाआरती, दीपदान व दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। आरती व दीपदान के बाद महासचिव ने लोगों से गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने में सहयोग की अपील की। ताकि जीवनदायिनी मां गंगा को प्रदूषण रहित बनाया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्र गोला, बादशाह पुर, पूरे तीर खरौली घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान दान कर पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की। गंगा में बढ़े जलस्तर से स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रही। घाटों पर नाविक व गोताखोर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के अलावा डीह, परसदेपुर, फुरसत गंज, छतोह, गौरीगंज, जायस, सूची, सलोन, जगतपुर आदि से पहुंचे स्नानार्थियों ने विभिन्न घाटों पर स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना की।