रायबरेली-दो बाइक सवारों की हुई जबरदस्त भिडंत , दोनो की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली-दो बाइक सवारों की हुई जबरदस्त भिडंत , दोनो की हुई दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- मदन दीक्षित 

 रायबरेली- बछरावां-रोड पर थुलेड़ी चौराहा के पास दो बाइको की आमने-सामने से टक्कर हो गई । हादसे में एक बाइक पर सवार राहुलचंद्र पुत्र रमेशचंद्र उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी 55/276 आजाद नगर कैम्पवेल रोड बालागंज जनपद लखनऊ व दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप पुत्र रामस्वरूप उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी कुसिहा हलोर थाना महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया । थुलेड़ी चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा के मुताबिक एक मृतक पहनावे से अधिवक्ता लग रहा है । परिजनों को सूचना दी गई है । थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।