रायबरेली- रक्षाबंधन पर गोकना घाट पर उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं नें लगाई आस्था की डुबकी,,,

रायबरेली- रक्षाबंधन पर गोकना घाट पर उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं नें लगाई आस्था की डुबकी,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार- रायबरेली-गोकर्ण तीर्थ गंगा गोकना घाट पर  12 बजे से श्रावणी एवं रक्षा बंधन की पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में मध्य रात्रि से श्रद्धालू स्नान कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रीय लॉगिन समेत दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा आशीर्वाद प्राप्त किया। 
           शुक्रवार की रात करीब बजे से गोकर्ण तीर्थ स्थल गंगा गोकना घाट पर श्रावणी एवं रक्षा बंधन की पूर्णिमा पर लाखों लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। तीर्थ पुरोहित पंडित जितेन्द्र द्विवेदी का कहना है कि रात्रि 12 से सुबह छह बजे तक तकरीबन 3 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया है और शनिवार को भी श्रद्धालुओं का स्नान अनवरत जारी है। 
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधिविधान से पूजा अर्चना की पुरोहितों को दान दक्षिणा दिया और मां गंगा से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना किया। 
क्षेत्र सलोन, नसीराबाद, परसदेपुर, जायस,अमेठी, प्रतापगढ़ समेत आसपास व अन्य जिले के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। 
वरिष्ठ पुरोहित व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव पण्डित जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि माईक से श्रद्धालुओं को गहरे न स्नान न करने की और गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की लगातार अपील की गई है। बिजली व्यवस्था, बैरीकेडिंग लगाने समेत, गोताखोरों की तैनाती के साथ ही पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा।