रायबरेली-भदोखर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का लगाया आरोप

रायबरेली-भदोखर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली- जिले के थाना भदोखर क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुत्री के साथ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।बुधवार को  भदोखर थाना क्षेत्र की एक गांव  एख महिला अपनी उन्नीस वर्षीय बेटी के साथ ऊंचाहार कोतवाली पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। कि उसने अपनी बेटी की शादी कोतवाली क्षेत्र के पूरे पर्वत मजरे अरखा गांव निवासी एक युवक के साथ तय किया था।शादी की रस्म अदायगी के बाद युवक घर आने जाने लगा था। आरोप है। कि बीते शनिवार की शाम युवक अचानक घर पहुंच गया। और रात में घर के सभी लोग मजार पर चले गए थे। तभी मौका पाकर युवक ने पुत्री के साथ रेप किया है। घर आने पर लड़की ने मां से आपबीती बताई थी। अब लड़का शादी से भी मुकर गया है। अपनी मां व मामी के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने शिकायत करके कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। उधर कोतवाल संजय कुमार नें बताया है कि तहरीर प्राप्त हुआ है जांच करा कर नियम अनुसार कार्यवाई की जायेगी