रायबरेली में तैनात सिपाही पर रेप का आरोप जबरन प्राकृतिक व अप्रकृति संबंध बनाने का आरोप
-गोरखपुर की रहने वाली युवती का सिपाही ने यौन शोषण किया और अब शादी करने से मुकर गया है। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही दहेज में 10 लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहा है। एसपी ने सिपाही के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
पीडि़ता के मुताबिक सिपाही ने राजस्थान, लखनऊ और रायबरेली में उसे अपने साथ रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। अब सिपाही ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। शादी करने के एवज में सिपाही 10 लाख की नकदी और कार की मांग कर रहा है। उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो जानमाल की धमकी भी दी।
पीडि़ता के मुताबिक एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ सलोन को जांच करके सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सीओ सलोन यादवेंद्र बहादुर ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामले की जांच की गई है। डीह थाना प्रभारी से सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।
झूठा आरोप लगा रही युवती : सिपाही
सिपाही का कहना है कि युवती को पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती कराने के लिए उनके पिता ने किसी व्यक्ति से सौदा तय किया था। इसके एवज में 12 लाख रुपये की डिमांड हुई थी। युवती पुलिस भर्ती के लिए उनसे पांच लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसी वजह से पीडि़ता ने उन पर बेवजह के आरोप लगाए हैं। उनकी सगाई हो चुकी थी। हम दोनों शादी करने वाले थे।

rexpress 