रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी  गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओ की ब्लॉकवार समीक्षा की। निर्देश दिया कि समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें।
      जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन गोआश्रय स्थल के निर्माण कार्य समय से करा लें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गोआश्रय स्थलों में पशुओं के लिए हरा चारा, पानी,चिकित्सा, प्रकाश,शेड आदि सुनिश्चित कराए। यदि कोई पशु संक्रामित है तो उन्हें अलग कर उचित उपचार कराए। गोआश्रय स्थलों में ठंड के मौसम को देखते हुवे ठंड से बचाव हेतु आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराए। यदि किसी गोवंश की मृत्यु हो जाये तो उचित तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया जाए।
       जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे कार्य नहीं कर रहे है। उन्हें शीघ्र सही करा लें और लगातार उसकी निगरानी भी करते रहे। गोआश्रय  स्थलो को स्वालम्बी बनाने के लिए गोशालाओ में वर्मीकम्पोस्ट,गोबर निर्मित काष्ठ,दीपक व पेंट निर्माण की व्यवस्था कराई जाए।    
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० कुलदीप कुमार द्विवेदी, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।