Rainareli-अवैध मिट्टी खनन का मठिया जंगल बना डिपो

Rainareli-अवैध मिट्टी खनन का मठिया जंगल बना डिपो
Rainareli-अवैध मिट्टी खनन का मठिया जंगल बना डिपो

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-रामजी राय

सलोन- कोतवाली सलोन क्षेत्र के मठिया जंगल अवैध खनन का डिपो बना हुआ है यहां पर खनन माफिया पुलिस व प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर लाखों की मिट्टी दूसरे जनपदों को भेज कर कई लाख की मिट्टी बेच  चुके हैं। इस समय सलोन क्षेत्र में मिट्टी खनन का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है शाम होते ही जेसीबी मशीन व आधा दर्जन ट्रैक्टरों के साथ पहले से चिन्हित मिट्टी खनन स्थल पर पहुंच जाते हैं रात 9:00 बजे से मिट्टी खनन माफिया इस कारोबार में जुड़ जाते हैं तथा सुबह 4:00 बजे तक यह अवैध काम जारी रहता है। इस अवैध काले कारोबार में बड़े खनन माफिया के साथ-साथ कई छोटे खनन माफिया दो-तीन ट्रैक्टर लगाकर गांव की सरकारी मिट्टी का खनन कर रहे हैं। कई स्थानों पर तो सरकारी तालाबी जमीन से मिट्टी खोदकर बेची जा रही है। इस अवैध कारोबार पर यदि गांव का कोई व्यक्ति उंगली उठाता है तो तो उसको यह कारोबारी धमकाने से पीछे नहीं हटते तथा  झूठ के कहते हैं कि इस मिट्टी खुदाई का परमिशन लिया गया है। पुलिस व तहसील प्रशासन आखिर इस अवैध कारोबार पर क्यों अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। क्षेत्र में मिट्टी खुदाई के नाम पर चर्चित मठिया जंगल लगभग 1000 हेक्टेयर में फैला हुआ है इस जंगल में मिट्टी के बड़े-बड़े टीले हैं । मिट्टी के टीलों के नीचे ट्रैक्टर खड़ा कर उस पर मिट्टी खुदाई कर के  ले जायी जा रही है। यदि किसी रात को मिट्टी खुदाई करते समय टीला गिर गया तो   उसमें मजदूरों की दब कर कोई बड़ी घटना घट सकती है । मठिया जंगल से खोद कर बेची जा रही मिट्टी दूसरे जनपदों के ईट भट्टों पर मोटे दामों में बेची जा रही है। इस जंगल में अवैध खनन का कार्य यदि इसी तरह होता रहा तो थोड़े दिनों में जंगल का नामोनिशान मिट जाएगा । स्थानीय पुलिस पर प्रश्न लगता है कि आखिर इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है या जानकारी होते हुए भी आप मूंदे हुए बैठे हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाने की मांग की है।