रायबरेली-डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा,सैकड़ो लोग हुए शामिल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ पंडित बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय से शुभारंभ हुई तिरंगा यात्रा डलमऊ कस्बे के थाना चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय से भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंची वहां से वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए नगर वासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं सरकार के दिशा निर्देशन पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और लोगों को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा लहराने के साथ-साथ सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया इस। मौके पर मंडल महामंत्री शुभम गौड़, संतोष त्रिवेदी, अमरेश पांडे,हरिश्चंद्र तिवारी, घनश्याम जायसवाल, सनी निषाद, महेंद्र पटेल, आनंद त्रिवेदी रवि पाल, प्रदीप लोधी मंडल अध्यक्ष, बग्गू पांडा अंकित तिवारी, राकेश सोनकर, गांधी गुप्ता, जतन पाठक जितेंद्र सोनकर शिव प्रसाद साहू मोनू दुबे जेपी सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रेमनाथ पटवा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।