Raibareli-मिल एरिया बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में मिला युवक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल चल रहा है इलाज

Raibareli-मिल एरिया बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में मिला युवक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल चल रहा है इलाज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


महाराजगंज- रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के मिल एरिया बॉर्डर पर देर रात पुलिस गश्त के दौरान एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, युवक घायल अवस्था में था एवं उसकी मोटरसाइकिल भी बगल में पड़ी हुई थी, अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल होकर बेहोश हो गया। जिसे महाराजगंज पुलिस जिला अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज कराया।
दिनांक 23 नवंबर बुधवार देर रात लगभग 11:00 बजे महाराजगंज थाना अध्यक्ष राजेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ दौरानेगस्त मिल एरिया बॉर्डर की तरफ जा रहे थे तभी एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई पड़ा,जिसे पुलिस द्वारा उस युवक के पास जाकर देखा गया तो उक्त युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसे इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए आनन-फानन उसे उठाकर अपनी गाड़ी में डालकर रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया गया।
खबर लिखे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो सकी फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया युवक को समय से इलाज मिल पाने के कारण युवक की हालत खतरे से बाहर है।