रायबरेली- अरखा के जितेंद्र बहादुर सिंह जनता सेवक करते हैं हर रोज न्याय, जनता कर रही गुणगान जाने क्या है पूरा मामला,,,,,

रायबरेली- अरखा के जितेंद्र बहादुर सिंह जनता सेवक करते हैं हर रोज न्याय, जनता कर रही गुणगान जाने क्या है पूरा मामला,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधन और जाति बिरादरी को दरकिनार कर प्रेम विवाह कार लिया। किन्तु महज कुछ महीनों में आपसी मतभेद हो गए। उनका विवाद इतना ज्यादा बाद गया कि मामला कोतवाली की चौखट पर पहुंच गया किन्तु वहां कोई समाधान नहीं हुआ। दोनों प्रेमी युगल और उनके परिवारजन सोमवार को अरखा निवासी जनता सेवक पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ साधू भईया के घर पहुंचे। दोनों प्रेमी युगल ने बारी बारी से अपनी अपनी समस्या बताई। जनता सेवक जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ साधू भईया ने दोनों पक्षों की बात सुनी तर्क वितर्क सुने घण्टों चली बात चीत के बाद अंततः दोनों प्रेमी युगल ने आगे जीवन साथ में न बिताने का फैसला ले लिया। इस फैसले पर दोनों प्रेमी युगल और उनके परिवार के लोगों ने सहमति पर फैसला कर दिया। दोनों पक्षों के समझौता पत्र लिख दिया गया। जनता सेवक जितेन्द्र बहादुर सिंह को धन्यवाद दिया और दोनों परिवार के लोग अपने अपने घर लौट गए।