रायबरेली में डीएम के आदेश पर मात्र चार घंटे में मिला पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र
- डलमऊ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील दिवस में आई दो महिला फरियादियों की समस्या को सुनकर मात्र चार घंटे में उनको आवासीय पट्टे का आवंटन उपजिलाधिकारी फरीद अहमद खान से करवाया।
वृद्ध महिला रामकली पत्नी स्व. चौबे लाल निवासी थुलरई व निराश्रित महिला मंजू पत्नी कमलेश निवासी नरेंद्रपुर ,आज के दिन दोनों बेसहारा निराश्रित महिला समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या लेकर आईं। फरियादियों की समस्या को सुनकर जिलाधिकारी के आदेश के बाद मात्र चार घंटे में पट्टा आवंटन प्रमाणपत्र उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने दिया। आवासीय पट्टा प्राप्त होने के बाद दोनों निराश्रित महिलाओं ने जिलाधिकारी के शतायु होने की कामना की।



