संभल हिंसा से चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी बने एएसपी
संभल हिंसा से चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी बने एएसपी
संभल हिंसा से चर्चा में आए चंदौसी सीओ अनुज कुमार चौधरी का एएसपी के पद पर प्रमोशन हुआ है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रैंक प्रतीक व अशोक स्तंभ लगाकर शुभकामनाएं दीं।
खेल कोटे से पुलिस सेवा में आने के बाद सीओ अनुज चौधरी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। संभल हिंसा और होली व जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने को लेकर उनके बयान काफी चर्चा में रहे थे, तब उन्होंने कहा था, होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज 52 बार, अगर किसी को रंगों से परहेज है तो वह उस दिन घर पर रहें। संभल हिंसा के दौरान भी उन्होंने कहा था कि ''वह मरने के लिए फोर्स में भर्ती नहीं हुए हैं।

rexpress 