रायबरेली-विद्युत करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत

रायबरेली-विद्युत करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-बिजली की लाईन की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।  सूचना विभाग को दी गई है। 
       मामला कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर गांव का है। गाँव निवासी भूपेन्द्र सिंह के खेत के ऊपर से बिजली की एचटी लाईन गुजरी है। मंगलवार एक मोर प्रवाहित तार पर बैठ गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन दरोगा प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।