रायबरेली-घर के बाहर सो रहे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

रायबरेली-घर के बाहर सो रहे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की घटना, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

रायबरेली- जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में शनिवार देर रात एक युवक की रहस्यमय हालात में हत्या कर दी गई। युवक का शव घर के बाहर खून से लथपथ मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो गले पर गहरा कटाव का निशान था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने लगाया गांव के ही युवक पर आरोप

मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

गांव में दहशत का माहौल

हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं और बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।