रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 लाख की शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 लाख की शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 लाख की शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-गुरूबख्शगंज और एसओजी पुलिस टीम ने बीते शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की तो 45 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात गुरूबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह व एसआई संजय सिंह के साथ एसओजी प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने छापेमारी करके करीब दस लाख रुपए की कीमत की शराब के साथ एक अभियुक्त ओमकार पुत्र शिवसरन निवासी मल्हपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से शराब की खरीददारी करके बिहार ले जाकर महंगे दाम में बेंच देता है।

इससे उसे काफी मुनाफा होता है। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।