रायबरेली-कारगिल के शूरवीरों को शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

रायबरेली-कारगिल के शूरवीरों को शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

-:विज्ञापन:-




मातृभूमि सेवा मिशन ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार किया

रायबरेली: मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा शहीद स्मारक, रायबरेली पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड फौजी आदरणीय श्री नरेंद्र सिंह जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय श्री बी.के. सिंह जी (रिटायर्ड आर्मी) और आदरणीय श्री दिलीप सिंह जी (रिटायर्ड आर्मी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संरक्षक आदरणीय श्री महेन्द्र अग्रवाल जी और आदरणीय श्री अजय मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को श्रीराम के बाल स्वरूप का चित्र भेंट कर ससम्मान सम्मानित किया गया।

संयोजक श्री प्रदीप पाण्डेय ने कहा, “कारगिल विजय दिवस केवल एक युद्ध विजय की स्मृति नहीं, बल्कि देश के प्रति अगाध समर्पण का प्रतीक है। मातृभूमि सेवा मिशन का उद्देश्य भावी पीढ़ियों में इसी राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करना है।”

मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र सिंह जी ने कारगिल युद्ध की गाथा सुनाते हुए देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। बी.के. सिंह जी ने युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी और दिलीप सिंह जी ने मिशन की सक्रियता की प्रशंसा की।
 कार्यक्रम का भावनात्मक संचालन भाई ब्रजमोहन जी ने किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे: सोनम गुप्ता, सुषमा ,माया, कल्लू राम,राज अग्रहरी, अनूप शर्मा, राजेश यादव, संदीप, अनूप, दिनेश पाण्डेय, प्रकाश, सत्येंद्र सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता व गणमान्यजन। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।