रायबरेली-कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन

रायबरेली-कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

 रायबरेली- कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर कारगिल शहीद सैनिकों की पुण्य स्मृति में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शहीद चौक (डिग्री कालेज चौराहा) पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौसेना) अतुल्य दयाल (अ०/प्रा०) द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया। उसके उपरान्त कार्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पॉजलि अर्पित कर वीरगति प्राप्त सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल शहीद नायक राजेन्द्र कुमार यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त सैनिक की पत्नी ललिता देवी को सम्मानित किया गया।