रायबरेली-घरेलू विवाद के चलते भाई की पत्नी व उसके भाई ने युवक को पीटकर किया घायल,,,

रायबरेली-घरेलू विवाद के चलते भाई की पत्नी व उसके भाई ने युवक को पीटकर किया घायल,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव में घरेलू विवाद के चलते भाई की पत्नी व उसके भाई समेत दो अन्य लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
         गांव निवासी नर सिंह 40 वर्ष का छोटे भाई की पत्नी व भाई से घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। छोटे भई की पत्नी और भाई समेत दो अन्य लोगों ने नरसिंह को पीटकर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया और घायल नरसिंह को ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।