रायबरेली-ऊंचाहार में एक पड़ोसी द्वारा शराब के नशे में दी गई जान से मारने की धमकी

रायबरेली-ऊंचाहार में एक पड़ोसी द्वारा शराब के नशे में दी गई जान से मारने की धमकी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-एक पड़ोसी द्वारा शराब के नशे में की गई धमकी का मामला सामने आया है। ग्राम फुटहा की रहने वाली कनक लता सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना शनिवार शाम की है। कनक लता अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। शाम 4:30 बजे उनके पड़ोसी विनोद सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ शराब पीकर वहां पहुंचे। दोनों ने गालियां देना शुरू कर दिया। इसी दौरान कनक लता के पति रविप्रकाश सिंह वहां आ गए।

आरोप है कि नशे में धुत विनोद और उसके रिश्तेदार ने रविप्रकाश को घेर लिया। वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

रात करीब 10 बजे रविप्रकाश खेतों की तरफ गए। विनोद सिंह कुल्हाड़ी लेकर उनके पीछे पहुंच गया। पीड़िता के भतीजे ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए एक बार फिर मामला शांत करा दिया गया।
अगले दिन रविवार को कनक लता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।