रायबरेली में असलहे के बल पर युवक का अपहरण,अपराधों पर अंकुश नही लगा पा रही ऊंचाहार पुलिस
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-मौसी के घर जा रहे बाइक सवार युवक का बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास से बोलेरो लोगों ने असलहे के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाश उसे एकांत स्थान पर ले गए, जहां हाकी व डंडों से युवक की जमकर पिटाई कर दी और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
राहगीरों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
जगतपुर के पूरे कैथन मजरे मोहनपुर उर्फ गोपियापुर निवासी अंकित पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह बाइक से ऊंचाहार के मिश्रपुर गांव स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे थे। रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो व वैन सवार करीब 12 लोगों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि आरोपितों ने उनकी कनपटी पर असलहा लगाकर बाइक से घसीटते हुए बोलेरो में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसे हाकी व डंडों से पीट-पीटकर कर लहुलूहान कर दिया और मौके से भाग निकले। पास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल का कहना है कि घायल अंकित पटेल का इलाज किया गया है। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 