रायबरेली-कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बच्चों ने मचाया धमाल , पेश की मोहक प्रस्तुत

रायबरेली-कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बच्चों ने मचाया धमाल , पेश की मोहक प्रस्तुत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-रोहनिया ब्लॉक स्थित श्याम सुंदर पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

छतौना मरियानी स्थित श्याम सुंदर पब्लिक स्कूल विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी, डांडिया नृत्य,सामूहिक भजन नृत्य, कृष्ण सुदामा मंचन,मटकी फोड़ आदि कार्यक्रम प्रसूत किए गए।
वहीं कृष्ण के रूप आदित्य, राधा के रूप आरुषि,सुदामा के रूप में अनिकेष, प्रियल पाण्डेय,सलोनी, आंचल,सानिया,प्रियंका आदि बच्चों ने सहभागिता की।
अध्यापिका किरण पाल, प्रिया सिंह,रेनू कुमारी द्वारा श्रृंगार कक्ष में नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र छात्राओं को राधा-कृष्ण तथा ग्वाल-वालों की मनमोहक पोशाक पहनाकर आकर्षक ढंग से तैयार किया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद विद्यार्थियों, अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने भक्ति भाव से श्रद्धापूर्वक राधा-कृष्ण के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने कृष्ण लीला के दृश्यों सहित राधा-कृष्ण के जीवन पर आधारित अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। इस मौके पर कक्षा एक से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने कक्ष के बाहर बोर्ड पर राधा कृष्ण तथा उनसे जुड़ी वस्तुओं के चित्र बनाकर अध्यापकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विद्यालय के व्यवस्थापक धनंजय सिंह  ने उपस्थित छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है । इस मौके  पर प्रधानाचार्य गिरधारी लाल भार्गव, दिनेश मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, रमेश शुक्ल, अशोक कुमार,आलोक कुमार,उमेश तिवारी, महेंद्र निर्मल, विद्यासागर शुक्ल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।