रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पान्डेय कल करेगें दो करोड़ की लागत से बनने वाले गौशाले का शिलान्यास

रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पान्डेय कल करेगें दो करोड़ की लागत से बनने वाले गौशाले का शिलान्यास

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक दो करोड़ की लागत से बनने वाले गौशाला शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर शिलान्यास की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। विधायक के पशुपालन अधिकारी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 
         पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय क्षेत्र के हनुमानगंज खिरोधरपुर गाँव में पशु पालन द्वारा स्वीकृत 1.94 करोड़ की लागत से बनने वाले गौशाला का शिलान्यास करेंगे 
 यह कार्यक्रम का कल शनिवार को दोपहर बजे खिरोधरपुर गाँव में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में विधायक पाण्डेय के साथ जिला पशुपालन अधिकारी , खंड विकास अधिकारी रोहनिया और ब्लॉक प्रमुख रोहनिया भी शिरकत करेंगे। विद्यायक के इस कार्य से क्षेत्र के किसानों के चेहरा खिल उठे हैं। उनका कहना है कि अब आवारा मवेशियों से राहत मिलेगी। रात रात भर जागकर रखवाली कम करना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। क्षेत्रीय विधायक ने सभी क्षेत्रीय लोगों को कार्यक्रम आमंत्रित किया है।