रायबरेली-विधवा महिला नें ससुरालिजनो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,,,,

रायबरेली-विधवा महिला नें ससुरालिजनो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र की एक विधवा महिला ससुरालिजनो की प्रताड़ना का शिकार हो गई। उसे घर से निकाल दिया गया। अब महिला ने न्याया के लिए कोतवाली का दरवाजा खटखटाया है। 
       कोतवाली क्षेत्र के बरसवां मजरे कंदरावाँ गाँव की रहने वाली शिवपति ने अपने ससुर, देवर और देवरानी पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि करीब नौ माह पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई है। इसका फायदा उठाकर महिला शिवपति को आरोपी घर में रहने नहीं देते। महिला पीड़िता की एक बेटी है उसने उसकी शादी कर दिया। आरोपी उसे महिला को आए दिन परेशान करते रहते हैं। पीड़िता रक्षा बंधन के पर्व पर घर में ताला लगाकर मायके चली गई। मंगलवार को वह लौटी तो उसके घर का ताला तोड़कर दूसरा ताला जड़ दिया गया। जिसके चलते वह घर में प्रवेश नहीं कर सकी। महिला ने घंटों तक घर के बाहर खड़ी होकर ससुरालीजनों काफी मान मनौवल किया किन्तु वह नहीं माने। इससे आहत होकर वह रोते बिलखते कोतवाली पहुंची और उसने शिकायती पत्र देकर उनपर कार्रवाई की माँग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगी। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।