रायबरेली-यहां से वहां पहुंचता रहा दुकान से गायब हुआ दस हजार रुपये,,,

रायबरेली-यहां से वहां पहुंचता रहा दुकान से गायब हुआ दस हजार रुपये,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के धमधमा मजरे बहेरवा गांव में पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है। विश्वनाथ विश्वकर्मा ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।
विश्वनाथ 31 अगस्त को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके वेल्डिंग कार्य के 10,000 रुपए गायब थे। उन्हें अपने बेटे राजकुमार पर चोरी की आशंका हुई।
पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि उसने पैसे अपने दोस्त सागर को दे दिए। सागर ने एक महिला को यह राशि दे दी। जब पीड़ित पक्ष ने महिला से पूछताछ की, तो पहले उसने पैसे लेने से इनकार किया।
गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला ने सैकड़ों लोगों के सामने पैसे लेने की बात स्वीकार की। उसने गेहूं बेचकर रुपए लौटाने का वादा किया। लेकिन बाद में वह पैसे देने से मुकर गई। पीड़ित ने गुरुवार को इस मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।