रायबरेली-खोजनपुर गांव में हुआ सचल मोबाइल लोक अदालत का आयोजन,निपटे तीन मामले

रायबरेली-खोजनपुर गांव में हुआ सचल मोबाइल लोक अदालत का आयोजन,निपटे तीन मामले

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार - रायबरेली -बुधवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन में ऊंचाहार तहसील के ग्राम पंचायत खोजपुर की पंचायत भवन में ग्राम न्यायाधिकारी  मान परितोष प्रकाश की अध्यक्षता में सचल मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 45वादों में से 03 वादों का निस्तारण किया गया । 11 पीड़ितों को मुकदमे से निजात मिला।
      सर्वप्रथम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता ने ग्राम न्यायअधिकारी को स्मृति  चिन्ह और अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर  जितेंद्र कुमार द्विवेदी पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली,राम कुमार शुक्ला पेसकार, प्रदीप सिंह एडवोकेट, अमरेश कुमार स्टोनो बाबू, सहित अनेकों विद्वान अधिवक्ता सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।