पति ने किया जमकर प्रताड़ित, फिर नंदोई से संबंध बनाने को कहा, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक

पति ने किया जमकर प्रताड़ित, फिर नंदोई से संबंध बनाने को कहा, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक

-:विज्ञापन:-

दहेज की मांग पूरी न होने और नंदोई के साथ शादी से इनकार करने पर विवाहिता को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हैं।

वह कम दहेज बताकर उसे प्रताड़ित करते हैं। उनसे नंदोई पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। पति पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बहनोई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। कहता है कि इसके बाद ही घर पर रखूंगा। नंदोई के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर दो अगस्त को फोन पर उसे तलाक दे दिया।

वह 13 महीने के बेटे संग मायके में रह रही है। उसे फोन पर गाली और भाई को जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।