रायबरेली-पैसों के लेनदेन के विवाद में बहन और भांजे ने एक शख्स को लाठी डंडे से हमला कर किया घायल

रायबरेली-पैसों के लेनदेन के विवाद में बहन और भांजे ने एक शख्स को लाठी डंडे से हमला कर किया घायल

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-पैसों के लेनदेन के विवाद में भाई की सह पर बहन और भांजे ने एक शख्स को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
      मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे दयाल मजरे पुरवारा गांव का है। गाँव निवासी ईमाम अली का कहना है कि उसने गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मनिहर की रहने वाली अपनी बहन से 15000 रुपए उधर लिए थे। जिसे उसने धीरे धीरे कई किश्तों में अदा कर दिया। आरोप है कि सोमवार को उसकी बहन अपने बेटे के साथ आई और जबरन रुपए मांगने लगी। इमाम अली ने जब उधारी की रकम अदा हो जाने की बात की तो दोनों मां बेटे गाली गलौज करने लगे। तभी इमाम अली का भाई आया और उसे पकड़ लिया और भांजे ने लात घूसे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी बहन ने पीछे जाकर लाठी से हमला कर दिया। इस प्रहार से ईमाम अली के सिर में गम्भीर चोट लगने से वह घायल हो गया। परिजन और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े तो उन्हें अलग कराया और दोनों मां बेटे मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन उसे कोतवाली ले गए जहां उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।