चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR से जुड़े सवालों का दे सकता है जवाब
भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त (रविवार) को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी चुनाव आयोग के डायरेक्टर जनरल (मीडिया) की ओर दी गई है।
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग एसआईआर को लेकर उठे सवालों के जवाब दे सकता है।
चुनाव आयोग की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है, कल से कांग्रेस और राजद बिहार में वोट अधिकार यात्रा शुरू करने वाले हैं। 6 दिन तक चलने वाली 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा बिहार के करीब 25 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे।
बता दें कि इससे पहले सात अगस्त को राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के कथित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने कर्नाटक सेंट्रल की एक विधानसभा सीट महादेव पुरा में एक लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथपत्र के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था।

rexpress 