रायबरेली-नगर पंचायत लालगंज में सड़को पर भरा है पानी,कस्बे के लोगो का निकालना हुआ दुश्वार

रायबरेली-नगर पंचायत लालगंज में सड़को पर भरा है पानी,कस्बे के लोगो का निकालना हुआ दुश्वार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली लालगंज नगर पंचायत में जलभराव से लोगों की परेशानी

रायबरेली-लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बरदहाई खड़ंजा मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार पानी भर जाने से मार्ग पर आवागमन बेहद कठिन हो गया है। मोहल्ले के लोगों को निकलना दूभर हो गया है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। लोग नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।
गिरजा शंकर वर्मा, राजकुमार,दिनेश साहू, राकेश गुप्ता,संतोश शिवशंकर,मनोज यादव,शिवा सोनी ने गंभीर आरोप लगाए है