रायबरेली-वोट चोरी बंद करे चुनाव आयोग-अतुल सिंह

रायबरेली-वोट चोरी बंद करे चुनाव आयोग-अतुल सिंह

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र के महिमापुर,गंज, कैथवल आदि गांव में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी की नीति के बारे में बताया एवं पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हम सबको ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और इसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए क्योंकि हरे पेड़ लगातार कट रहे हैं, पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है, इसके लिए हम सबको पौध लगाकर धरती को हरा भरा बनाए रखना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी कर राज्यों में बेईमानी से चुनाव जीती आ रही है इसका खुलासा हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हिंदुस्तान की जनता को बताया, आज बिहार में वोट अधिकार यात्रा में राहुल जी के साथ लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार का विकास करना हमारे प्रथम प्राथमिकता है, मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है की जनता का जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो, ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है क्षेत्रीय विधायक को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। आवारा पशुओं से किसान हमारा परेशान है, कोई इनकी शुध लेने वाला नहीं है खाद किसानों को नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार से जनता परेशान हो गई है इसका जवाब 2027 में जनता देने जा रही है।जगह-जगह नौजवानों ने श्री सिंह का स्वागत किया। lइस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता शिवकुमार पांडे, विनोद मौर्य,मनोज सिंह,राज सिंह,शिवहर सरोज,दिनेश यादव,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्या,रवि सिंह,रामखेलावन यादव,पप्पू मिश्रा, रोहित यादव,सचिन निर्मल,नागेंद्र निर्मल सतीश सोनी,आकाश यादव,जगदीश प्रसाद प्रजापति, मुन्ना यादव,रामसरी पटेल दर्शन लोधी,मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद शाकिर,रामनरेश सरोज,विक्रम यादव,रमेश गौतम आदि लोग उपस्थित थे।