रायबरेली-बटोही ढाबा में कढ़ाई पनीर में निकला किड़ा मचा हडकंप,,,,

रायबरेली-बटोही ढाबा में कढ़ाई पनीर में निकला किड़ा मचा हडकंप,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- खाद्य पदार्थों में कमियों को लेकर आए दिन मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले बटोही ढाबा में कढ़ाई पनीर में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद  खाना खाने गए एक ग्रुप के सदस्य की थाली में कीड़ा मिलने से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूरे ढाबा में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थिति को संभालते हुए ढाबा स्टाफ ने इस मामले को वहीं दबा दिया। किन्तु ग्राहक ने मामले में खाद्य विभाग से शिकायत की बात कही है। 
     यह मामला ऊंचाहार के सवैया हसन गांव के पास लखनऊ–प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित बटोही ढाबा का है। शुक्रवार की रात इस ढाबे में क्षेत्र का एक समूह खाना खाने गया। मसाला डोसा, नूडल, कढ़ाई पनीर समेत रोटी व अन्य खाद्य सामग्री का ऑर्डर किया। बटोही ढाबा संचालक और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कढ़ाई पनीर के साथ खाने के लिए थाली में कीड़ा भी परोस दिया गया। थाली में कितने कीड़े थे यह तो नहीं पता चल सका किन्तु खाना खाते–खाते एक कीड़े पर ग्राहक की नज़र पड़ गई उसने साथियों से खाने में कीड़े के बारे में बताया और उसका वीडियो भी बना लिया। मामले में ढाबा संचालक से खाना में कीड़े की बात बताई तो संचालक ने मामले को दबा दिया और उल्टा ग्राहक से हो बहस करने लगे। पूरे मामले में ग्राहक ने खाद्य विभाग से शिकायत की बात की है।
शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने ढाबा पर जांच के लिए पहुंचकर नमूना भर लिया है। बटोही ढाबा संचालक पप्पू गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में बरसाती कीड़े उड़कर खाने में पढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कढ़ाई में कीड़ा पड़ने की स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि बरसाती कीड़ा कढ़ाई पनीर मे पड़ा था वेटर ने लापरवाही के चलते नहीं देखा गया। ग्राहक की शिकायत पर कढ़ाई पनीर फेंकवा दिया गया और उसका पैसे भी नहीं लिया गया। 
वहीं संचालक द्वार लिए पैसे की बिल और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
इस सम्बन्ध में विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी से बात कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।