रायबरेली-ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय बने शो पीस

रायबरेली-ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय बने शो पीस
रायबरेली-ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय बने शो पीस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

तीन महीने से बिजली मोटर खराब, महिलाओं को हो रही परेशानी

 खोदयपुर में सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब

 रायबरेली डलमऊ  विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा खोदयपुर में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब हो गई है। पिछले तीन महीने से शौचालय की बिजली मोटर खराब पड़ी है। इससे पानी की व्यवस्था बाधित है ग्रामीणों को परेशानी का सामना देखकर करना पड़ा है 
शौचालय में कार्यरत महिला कर्मचारी मनोजा कुमारी और कोमल यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से इस समस्या के बारे में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शौचालय आने वाली महिलाएं भी इस स्थिति से परेशान हैं इस मामले में सचिव मीनू मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस समस्या की जानकारी पहले नहीं थी। अब जानकारी मिलने पर 4-5 दिन में मोटर की मरम्मत करवा दी जाएगी पिछले दो महीना से है कार्यत सचिव सरकार ने खुले में शौच को रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय बनवाए हैं। लेकिन रखरखाव के अभाव में स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। खोदयपुर का यह मामला इसका उदाहरण है