ओपी राजभर का बड़ा हमला- डिंपल लड़ रहीं इसलिए अखिलेश प्रचार करेंगे, नहीं तो AC में बैठते
रिपोर्ट-रोहित मिश्रा
मो-7618996633
लखनऊ. मैनपुरी उपचुनाव में प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। ओपी राजभर ने कहा मैनपुरी से पत्नी (डिंपल यादव) चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए अखिलेश यादव प्रचार करेंगे। दूसरी जाति का प्रत्याशी होता तो AC कमरे में बैठते।
मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। राजभर ने कहा पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रहीं हैं इसलिए अखिलेश यादव प्रचार करेंगे। दूसरी जाति का प्रत्याशी होता तो AC कमरे में बैठते। जिससे कारण उपचुनाव के नतीजे सरकार के पक्ष में होते हैं।
वहीं राजभर ने कहा हमारी पार्टी ने भी वहां से प्रत्याशी उतारा है। हम लोग मेहनत से चुनाव लड़ेंगे। बता दं, मैनपुरी की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सुरक्षित सीट मानी जाती है। बता दें, मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। वहीं सुभासपा ने रमाकांत कश्यप को मैदान में उतारा है।

