रायबरेली-बहेरवा गांव के पंचायत सदस्यों का आरोप - एक व्याक्ति के कब्जे में है प्रधानी , कर रहा मनमानी

रायबरेली-बहेरवा गांव के पंचायत सदस्यों का आरोप - एक व्याक्ति के कब्जे में है प्रधानी , कर रहा मनमानी

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - क्षेत्र के गांव बहेरवा के पंचायत सदस्यों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन देकर सनसनी फैला दी है। सदस्यों का आरोप है कि बीते साढ़े चार साल से गांव की प्रधानी एक व्यक्ति के कब्जे में है , ग्राम प्रधान को कुछ पता ही नहीं है , वह मनमानी कर रहा है।
     पंचायत सदस्यों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है । उनका आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने प्रधानी को अपने कब्जे में ले रखा है । ग्राम प्रधान को कुछ पता नहीं होता । कागज पर बैठक होती है और बिना पंचायत सदस्यों के जानकारी के कार्यों का प्रस्ताव हो जाता है और कागज पर ही कार्य भी हो जाता है। पंचायत सदस्यों का यह भी आरोप है कि विकास की विभिन्न निधियों में बड़ी गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि बीते साढ़े चार सालों ने धरातल पर एक भी खुली बैठक नहीं हुई । सबकुछ कागजों पर ही चल रहा है। सदस्यों ने बीते साढ़े चार सालों के समस्त कार्यों की जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राम बाबू अम्बेडकर , दिनेश , राम मूरत समेत कुल सात पंचायत सदस्य शामिल थे।