रायबरेली-ग्रामीण ने जोड़ दी गलत लाइन , लाखों के बिजली उपकरण हुए खाक

रायबरेली-ग्रामीण  ने जोड़ दी गलत लाइन , लाखों के बिजली उपकरण हुए खाक

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र में बिजली विभाग की अनुमति के बिना की गई मनमानी से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी जगदीशपुर में बुधवार को ट्रांसफॉर्मर से गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने लाइनमैन जितेंद्र मौर्या को फोन पर इसकी सूचना दी।

लाइनमैन मौके पर आकर देखने के बाद वापस चला गया। इसके बाद गांव के हरीराम ने बिना किसी अधिकारी की मौजूदगी में खुद ही ट्रांसफॉर्मर से लाइन जोड़ दी। इस कारण गांव के घरों में लगे सभी बिजली के उपकरण खराब हो गए। इससे ग्रामीणों को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

गुरुवार को ननके मौर्या, रामखेलावन मौर्या, शिवशंकर मौर्या, गया प्रसाद, आशीष कुमार, सोमनाथ, दीपक मौर्या, दिनेश मौर्या, शिव कुमार, राकेश कुमार, बृज मोहन, सुनिल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।